अक्षय कुमार एक बार फिर लेकर आए हैं मस्ती और कॉमेडी से भरपूर फिल्म हाउसफुल 5, जो 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इस बार फिल्म की सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग एंडिंग्स के साथ रिलीज़ हुई है – Housefull 5A और Housefull 5B।
कहानी क्या है?
कहानी एक क्रूज़ शिप पर हुई मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। अरबपति रंजीत की मौत हो जाती है, और मरने से पहले वो अपनी सारी जायदाद “जॉली” को देने की बात करता है। लेकिन टि्वस्ट ये है कि जहाज पर तीन जॉली हैं – अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन। तीनों के साथ उनकी गर्लफ्रेंड्स (जैकलिन फर्नांडीज़, सोनम बाजवा, और नरगिस फखरी) भी मौजूद हैं और सभी मर्डर के शक के घेरे में हैं।
दो वर्ज़न क्यों हैं?
Housefull 5A और Housefull 5B में शुरुआत से लेकर पहले 2 घंटे तक की कहानी एक जैसी है, लेकिन आखिरी 20 मिनट पूरी तरह अलग हैं। यानी दोनों वर्ज़न में कातिल अलग होता है और एंडिंग का तरीका भी बदल जाता है।
कौन-सा वर्ज़न देखें?
पहले दर्शकों और आलोचकों की मानें तो दोनों ही वर्ज़न में खूब हँसी-मज़ाक है। 5A को ज़्यादा साफ और मज़बूत क्लाइमैक्स वाला माना जा रहा है, वहीं 5B को कुछ लोगों ने थोड़ा ज़बरदस्ती का बताया है।
अगर आप अक्षय और रितेश के फैन हैं, तो दोनों वर्ज़न देखना एक मजेदार अनुभव हो सकता है। खुद निर्माताओं ने भी सोशल मीडिया पर लोगों से कहा है कि एक बार नहीं, दो बार थिएटर में आकर दोनों एंडिंग्स का मज़ा लें।
दो एंडिंग्स का आइडिया क्यों?
इस नए एक्सपेरिमेंट का मकसद है दर्शकों को दोबारा सिनेमाघर खींच लाना। आजकल ज़्यादातर लोग फिल्में एक ही बार देखते हैं, लेकिन अगर फिल्म अच्छी लगे तो लोग दूसरी एंडिंग देखने फिर से आएं – इसी उम्मीद के साथ ये प्रयोग किया गया है।
India4Cinema.com पर ऐसे ही फ़िल्मी एक्सपेरिमेंट्स की जानकारी के लिए बने रहिए।
(फोटो साभार: IMDB)